कंट्रोल रूम में आया कॉल- इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में है बम....रेलवे जंक्शन पर मचा हड़कंप

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Jan, 2022 07:31 PM

call came to the control room  there is a bomb in

यूपी के मऊ रेलवे जंक्शन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब कंट्रोल रूम को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि इंटरसिटी ट्रेन में बम रखा गया है, जिसके बाद मामले की सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस सहित...

मऊ: यूपी के मऊ रेलवे जंक्शन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब कंट्रोल रूम को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि इंटरसिटी ट्रेन में बम रखा गया है, जिसके बाद मामले की सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस सहित सीओ सिटी धनंजय मिश्रा सही शहर कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल स्टेशन पर पहुंच कर इंटरसिटी ट्रेन में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एक बोगी में एक युवक द्वारा गैस सिलेंडर पाइप लेकर जा रहा था, जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि गोरखपुर से बनारस जा रही ट्रेन में बम रखा गया है। मामले को गंभीरता से देखते हुए आरपीएफ पुलिस सहित शहर कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल रेलवे स्टेशन में पहुंचकर इंटरसिटी ट्रेन में चेकिंग की गई, जिसमें एक बोगी में एक युवक के पास पाइप और सिलेंडर था। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही कहा कि युवक का नाम अमित कुमार सिंह है, जो गोरखपुर से बनारस जा रहा था और उसी के पास से पाइप और गैस सिलेंडर बरामद हुआ है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!