Edited By Ajay kumar,Updated: 19 Dec, 2019 04:49 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन उग्र हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने खदरा और सतखंडा पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन उग्र हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने खदरा और सतखंडा पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया है। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने पत्थर से एएसपी पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने खदेडऩे की कोशिश की तो उनपर पत्थरों से हमला कर दिया गया। जिससे पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी। जिसमें कई प्रदर्शनकारियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है।