Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Dec, 2018 03:46 PM
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते एक महिला को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाया गया। इस दौरान महिला की चीख पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को जिला अस्पताल भर्ती...
मऊः उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते एक महिला को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाया गया। इस दौरान महिला की चीख पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मामला दोहरीघाट थाना क्षेत्र के झोटपुर गांव का है। यहां की रहने वाली पीड़िता महिला ने बताया कि वह जब घर में अकेली थी और परिवार के लोग खेती के काम से बाहर निकले थे। उसी समय पड़ोसी पट्टीदार अकेला पाकर उसके कमरे में घुस आया और पुराने विवाद को लेकर झगड़ा करने लगा। इसके बाद उसने आक्रोशित होकर मिट्टी का तेल महिला के ऊपर डाल दिया और आग लगा कर फरार हो गया।
महिला की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद उसे आनन-फानन में सीएचसी केन्द्र पर भर्ती करवाया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसके चलते उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।