हिंसा से गुजरे बुलंदशहर की स्थिति अब शांतिपूर्ण: यूपी DGP

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Dec, 2018 10:27 AM

bulandshahr passes through violence now peaceful up dgp

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने रविवार को कहा कि हिंसा से गुजरे बुलंदशहर की स्थिति अब शांतिपूर्ण है। हालांकि सिंह ने सेना के जवान जितेंद्र मलिक की भूमिका के बारे में संवाददादाओं के सवाल को टाल दिया।

लखनऊ\शिरडी: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने रविवार को कहा कि हिंसा से गुजरे बुलंदशहर की स्थिति अब शांतिपूर्ण है। हालांकि सिंह ने सेना के जवान जितेंद्र मलिक की भूमिका के बारे में संवाददादाओं के सवाल को टाल दिया। मलिक को बुलंदशहर हिंसा में पुलिस इंसपेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश के ये शीर्ष पुलिस अधिकारी रविवार को अहमदनगर में प्रसिद्ध शिरडी साईंबाबा मंदिर आए थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि बुलंदशहर में शांतिपूर्ण स्थिति है। कानून व्यवस्था अच्छी है। 3 दिसंबर को बुलंदशहर जिले के एक गांव में करीब 400 लोगों ने समीप के जंगल में गौवंश के अवशेष मिलने पर बड़ा उत्पात मचाया था। गिंसा में इंसपेक्टर सिंह और 20 वर्षीय एक युवक की गोली लगने से जान चली गई थी। इस हिंसा के सिलसिले में 9 लोग गिरफ्तार किए गए हैं लेकिन मुख्य आरोपी बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज अब भी फरार है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!