मातम में बदली शादी की खुशियां, सिलेंडर में आग लगने से दुल्हन की मां की मौत

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 May, 2019 01:05 PM

bride s mother dies due to fire in cylinder

शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब बारात में खाना बनाते समय सिलेंडर से घर में आग लग गई। आग लगने से करीब 11 लोग झुलस गए, जिसमें एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां 6 लोगों की हालत...

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब बारात में खाना बनाते समय सिलेंडर से घर में आग लग गई। आग लगने से करीब 11 लोग झुलस गए, जिसमें एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां 6 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
PunjabKesari
मामला शाहजहांपुर के थाना सिधौली सुंदर नगर गांव का है, जहां सतीश की बेटी अलका का विवाह सूरज के साथ तय हुआ है। कल दूल्हा सूरज बारात लेकर गांव सुंदर नगर पहुंचा। विवाह के सारे कार्य विधि विधान से निपट रहे थे। आज सुबह बारातियों के लिये घर पर नाश्ते का इंतजाम किया जा रहा था कि तभी अचानक सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गई। आग ने धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर लिया।
PunjabKesari
आग बुझाने के प्रयास में दुल्हन की मां मंजू गम्भीर रूप से झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि गई जबकि 10 बाराती गम्भीर रूप से झुलस गओ। जिसमें 6 बारातियो की हालत नाजुक बनी हुई है। जबतक दमकल पहुंचती तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!