पति को छोड़ जिस प्रेमी के साथ रचाई शादी, उसी ने दे दी ऐसी दर्दनाक मौत

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Jun, 2018 03:02 PM

boyfriend kills girlfriend

उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बेखौफ दरिंदे पुलिस को चुनौती देते हुए हत्या की वारादातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बदायूं जिले का है। जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इ...

बदायूंः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बेखौफ दरिंदे पुलिस को चुनौती देते हुए हत्या की वारादातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बदायूं जिले का है। जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसके शव को जंगल फेंक कर उसपर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला बिसौली थाना क्षेत्र का है। यहां बिसौली के रहने वाले अर्जुन का अपनी उम्र से बड़ी और शादीशुदा महिला सोमवती से प्रेम संबंध था। जिसके चलते सोमवती ने अपनी पति को छोड़कर अर्जुन के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। अर्जुन दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। सोमवती की पहले पति से एक बेटी थी। वह अपनी बेटी को अपने साथ रखने की जिद करती थी, लेकिन अर्जुन इसके लिए राजी नहीं था।

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर आए दिन दोनों में झगड़ा हुई करता था। इसी कड़ी में दोनों के बीच विवाद ज्यादा बढ़ा तो सोमवती अर्जुन को मरवाने की धमकी देकर अपने पहले पति के पास जाने की बात कहने लगी। इस बात से आहत होकर अर्जुन ने जंगल में सोमवती की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को एक गड्डे में डाल कर उसके ऊपर तेज़ाब डाल दिया।

वहीं पुलिस ने आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस इस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!