दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घटना CCTV में कैद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Feb, 2018 06:24 PM

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इतना ही नहीं दोनों गुटों में जमकर फायरिंग भी हुई। ये सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई...

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इतना ही नहीं दोनों गुटों में जमकर फायरिंग भी हुई। ये सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर ली है।

जानकारी के मुताबिक घटना शहर के सबसे पॉश इलाके थाना सिविल लाइन क्षेत्र के विजय नगर इलाके की है। यहां आमने सामने के घरों में रहते युवकों का आपस में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में काफी समय से विवाद चल रहा है। सीसीटीवी में कैद घटना के आधार पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पर अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!