Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 Jun, 2018 03:46 PM
उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला संतकबीरनगर जिले का है। जहां एक व्यक्ति...
संतकबीरनगरः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला संतकबीरनगर जिले का है। जहां एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गई और शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। वहीं राहगीरों ने जब खून से लथपथ लाश देखी तो वह दंग रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला महुली थाना छेत्र के अम्मादेई गांव का है। यहां सड़क किनारे एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति की पहचान धनघटा थाना छेत्र के गागरगाड़ निवासी 24 वर्षीय अश्वनी चौधरी के रूप में हुई है। जिसकी बड़ी ही बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गई है।
मृतक के परिजनों की मानें तो अश्वनी रात से ही अचानक घर से गायब हुआ था और सुबह महुली थाने से हत्या की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।