विधान परिषद की सभी 11 सीटों पर जीतेंगे: बीजेपी

Edited By Ajay kumar,Updated: 03 Mar, 2020 10:20 AM

bjp will win all 11 seats of the legislative council bjp

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनावों में सभी 11 सीटों पर जीत का भरोसा जताया है...


लखनऊः उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनावों में सभी 11 सीटों पर जीत का भरोसा जताया है। पार्टी कार्यालय में इस सिलसिले में आयोजित बैठक में विधान परिषद चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुयी और इस सिलसिले में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गयी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने लखनऊ स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र की अलग-अलग बैठकों में चुनाव की योजना रखी तथा विधानसभावार सम्मेलनों और मतदाताओं से सीधे और सतत संपर्क कर विजय की रणनीति को साझा किया।

सिंह ने कहा कि हम विधान परिषद की सभी सीटों पर जीत रहे है और ऐसा कार्यकर्ताओं के मनोभाव को देखकर स्पष्ट प्रतीत हो रहा है लेकिन अभी हमें परिश्रम की पराकाष्ठा को पार करना है। BJP विचारधारा पर काम करने वाली पार्टी है और इसीलिए पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिससे पार्टी मजबूत हुई है। BJP में कार्यकर्ता ही मजबूत है और सर्वोपरि है।

उन्होने कहा कि BJP ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कोई भी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित किसी भी पद पर अपनी योग्यता के आधार पर पहुंच सकता है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रत्येक चुनाव को व्यक्तिगत प्रतिष्ठा लगाकर लड़ता है और तभी पार्टी विजय का वरण करती है। बंसल ने बैठक में कहा कि पार्टी प्रदेश में विधान परिषद शिक्षक क्षेत्र में पहली बार प्रत्याशी घोषित करके सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। BJP शिक्षक व स्नातक क्षेत्र की सभी 11 विधान परिषद सीटों पर चुनाव जीतने के लिए तत्पर है। चुनाव में विजय के लिए हमें तय कार्ययोजना के अनुसार कार्य करना है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!