भाजपाईयों ने ही भूपेंद्र चौधरी को घर लिया, मेयर पर भड़के संतोष गंगवार समर्थक...अखिलेश ने भी ली चुटकी

Edited By Imran,Updated: 09 Apr, 2024 11:46 AM

bjp people took bhupendra chaudhary home in bareilly

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वर्तमान सांसद संतोष गंगवार के टिकट काटने की भड़ास उनके समर्थकों ने मेयर मुर्दाबाद के नारे लगाकर निकाली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार की चुनावी स्थिति का फीडबैक...

बरेली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वर्तमान सांसद संतोष गंगवार के टिकट काटने की भड़ास उनके समर्थकों ने मेयर मुर्दाबाद के नारे लगाकर निकाली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार की चुनावी स्थिति का फीडबैक लेने के लिए बरेली पहुंचे तो वह पूर्व केंद्रीय मंत्री के निवास भारत सेवा ट्रस्ट पर भी गए। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री के समर्थको ने महापौर उमेश गौतम के विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन पर आठ बार के सांसद का अपमान करने का आरोप लगाया। उसके बाद पूरी बरेली में हंगामा हो गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रदेश अध्यक्ष के घेराव वाले वीडियो को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए भाजपा पर तंज कसा।

PunjabKesari
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भारत सेवा ट्रस्ट पर गए तो वहां पर उनका पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के समर्थकों ने घेराव कर दिया। इस दौरान सहकारी बैंक के चेयरमैन और सांसद के रिश्तेदार वीरेंद्र गंगवार वीरु ने कहा कि संतोष गंगवार जी बरेली के आठ बार सांसद और केंद्र सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं। जब उन्होंने राजनीति शुरु की थी तो मेयर का कहीं अता पता नहीं था।
PunjabKesari
मगर, अब वह नगर निगम में ब्राह्मणों की मीटिंग में उनके लिए अपमानजनक बातें कह रहे हैं, जो ठीक नहीं है। उस मीटिंग में बरेली लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार भी मौजूद थे। जिस मीटिंग में वर्तमान सांसद का अपमान किया गया। यह बहुत शर्म की बात है। उसके बाद वर्तमान सांसद के समर्थकों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का घेराव कर दिया और मेयर मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने बहुत देर तक नारेबाजी होती रही। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होकर पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।

 

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के घेराव वाले वीडियो को अपने एक हैंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि भाजपा के अंदर पूरे देश में असंतोष और उबाल है। बरेली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का घेराव किया गया। जनता इस बार भाजपा का अहंकार तोड़ देगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!