Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Jan, 2021 10:29 AM
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का काम बिल्कुल सूर्पनखा जैसा रहा है। विनीत अग्रवाल ने कहा कि....
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का काम बिल्कुल सूर्पनखा जैसा रहा है। विनीत अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम का अपने करने वाले को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूर्पनखा का अंत हुआ था वैसे ही ममता बनर्जी के राज का भी अंत होगा। क्योंकि उन्होंने हिन्दुओं के पूजनीय भगवान श्री राम का अपमान किया है, इसलिए उन्हें बंगाल की जनता भी कभी माफ नही करेगी।
जानकारी मुताबिक भाजपा नेता ने कहा कि बनर्जी ने भगवान श्रीराम के साथ-साथ 33 करोड़ देवी देवताओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ही ममता बनर्जी का घमंड तोड़ेगी। भाजपा नेता ने कहा कि जैसे सूर्पनखा ही रावणराज के अंत का कारण बनी थी वैसे ही बंगाल की जनता ममताराज का अंत करेगी। नेती जी इतने आग बबूला हुए कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि ममता के डीएनए में खोट है।
उल्लेखनीय है कि सीएम ममता बनर्जी कोलकाता में पराक्रम दिवस कार्यक्रम के दौरान गुस्सा हो गई थीं और उन्होने कार्यक्रम में भाषण देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम है कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि किसी को आमंत्रित करने के बाद अपमानित करना शोभा नहीं देता। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंच पर मौजूद थे।