Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 15 Nov, 2018 03:49 PM
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने योगी सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। साथ ही उन्होंने जिलों के नाम परिवर्तन पर कहा कि बीजेपी...
ललितपुरः समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने योगी सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। साथ ही उन्होंने जिलों के नाम परिवर्तन पर कहा कि बीजेपी महंगाई और गरीबी जैसे मुद्दों को छुपाने के लिए ऐसे काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार केवल झूठे वादे कर देश की जनता को गुमराह कर रही है। विकास कार्यों के नाम पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी की बात कह रही थी, लेकिन किसानों को उनकी उपज का भी उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
बता दें कि नरेश उत्तम ने मध्यप्रदेश चुनाव दौरे के लिए जाते समय सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कई मद्दों पर बातचीत भी की।