Edited By Deepika Rajput,Updated: 29 Sep, 2019 02:52 PM
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।
लखनऊः उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। वहीं एक सीट प्रतापगढ़ पर अभी भी कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। कयास लगाए जा रहे है कि यह सीट बीजेपी ने अपने सहयोगी दल अपना दल (एस) के लिए छोड़ी है।
BJP प्रत्याशियों के नाम:-
क्रमांक |
विधानसभा का नाम |
प्रत्याशी का नाम |
1 |
गंगोह |
कीरत सिंह |
2 |
रामपुर |
भरत भूषण गुप्ता |
3 |
जैदपुर |
अंबरीश रावत |
4 |
बलहा |
सरोज सोनकर |
5 |
घोसी |
विजय राजभर |
6 |
जलालपुर |
राजेश सिंह |
7 |
लखनऊ कैंट |
सुरेश तिवारी |
8 |
गोविंदनगर |
सुरेंद्र मैथानी |
9 |
इगलास |
राजकुमार सहयोगी |
10 |
मानिकपुर |
आनंद शुक्ला |
गौरतलब है कि, विधानसभा उपचुनाव की नामाकंन प्रक्रिया का कल आखिरी दिन है। 11 सीटों के लिए वोट 21 अक्टूबर को डाले जाएंगे, जबकि 24 अक्टूबर को मतगणना होगी और संभवत: सभी परिणाम उसी रोज सामने आ जाएंगे। इस उपचुनाव में बसपा पहली बार हिस्सा ले रही है। सपा और कांग्रेस के उपचुनाव में शिरकत करने से कई सीटों पर मुकाबला रोचक होने की संभावना है।