देवेंद्र सिंह यादव BJP में हुए शामिल, लोकसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका

Edited By Pooja Gill,Updated: 18 Mar, 2024 12:26 PM

big blow to sp before lok sabha elections

UP News: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। एटा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के बड़े नेता देवेंद्र सिंह यादव ने चुनाव से पहले सपा का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है...

UP News: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। एटा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के बड़े नेता देवेंद्र सिंह यादव ने चुनाव से पहले सपा का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने बीजेपी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। देवेंद्र सिंह यादव मुलायम सिंह परिवार के काफी करीबी माने जाते थे, उनका भाजपा में शामिल होना सपा के लिए एक बड़ा झटका है।

बता दें कि रविवार को देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में शामिल हुए। उन्हें सदस्यता दिलाने के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कासगंज जिला पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले भी सपा के कई विधायक सपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके है।

PunjabKesari
देवेंद्र सिंह यादव को राजनीति का काफी अनुभव है। वह समाजवादी पार्टी से 1999 में पहली बार सांसद बने और फिर 2004 में दूसरी बार सपा से ही लोकसभा पहुंचे। 2009 में कल्याण सिंह के सामने देवेंद्र सिंह यादव लोकसभा का चुनाव हार गए और उसके बाद 2014 और 2019 में कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ने देवेंद्र सिंह यादव को लोकसभा चुनाव में मात दी थी।

यह भी पढ़ेंः आचार संहिता के बाद 22 कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध, अब नहीं लेकर चल सकेंगे 50 हजार रुपए से ज्यादा का कैश; वाहनों से हटाने होंगे झंडे
लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी अधिकारियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को एक कार्य योजना पर अमल करने के निर्देश दिए गए हैं। आचार संहिता प्रभावी होने के साथ ही 22 कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब लोग 50 हजार रुपए से ज्यादा का कैश लेकर नहीं चल सकेंगे। वाहनों और बैठकों में लाउडस्पीकर का प्रयोग करने की अनुमति सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक ही दी जाएगी।

 

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!