भदोही जिलाधिकारी ने जींस पैंट और टी-शर्ट पहनने पर लगाई रोक, नियम तोड़ने पर लगे जुर्माना

Edited By Ramkesh,Updated: 13 Jul, 2022 06:40 PM

bhadohi district magistrate banned wearing jeans pants and t shirts

जिले की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिले में नया फरमान लागू करते हुए सरकारी कर्मचारियों के जींस पैंट व टी शर्ट पहनने पर रोक लगा दिया है। कपड़ों की जांच के लिए गुरुवार से नोडल टीम कर्मचारियों को देखकर जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट देगी। अगर कोई कर्मचारी...

भदोही: जिले की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिले में नया फरमान लागू करते हुए सरकारी कर्मचारियों के जींस पैंट व टी शर्ट पहनने पर रोक लगा दिया है। कपड़ों की जांच के लिए गुरुवार से नोडल टीम कर्मचारियों को देखकर जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट देगी। अगर कोई कर्मचारी इन कपड़ों में मिल जाता है तो उस पर कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। जिले में सरकारी दफ्तरों, स्कूलों में अब जींस व टी-शर्ट नहीं चलेगी। ड्यूटी करनी है तो सामान्य परिधान में आना है। अन्यथा माना जाएगा कि कर्मचारी ड्यूटी के प्रति संवेदनशील नहीं है। जितने दिन वह अपने परिधान का नियम तोड़ेंगे उन पर जुर्माना लगेगा और उनके खिलाफ कार्रवाई को पत्र निदेशालय भेजा जाएगा। यह आदेश गुरुवार से लागू हो जाएगा।

डीएम ने बताई ये वजह 
भदोही जिले की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी का मानना है कि कर्मचारी व शिक्षक जींस टी-शर्ट में अपने कार्यालय आते हैं तो इसका बच्चों पर असर पड़ता है। परिधान की वजह से समाज में भी गलत संदेश जाता है। पर अब ऐसा नहीं चलेगा। सभी को सामान्य परिधान में आना होगा। इसके अलावा कार्यालय देरी से आने और जल्दी चले जाने वालों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। इसके लिए जल्द ही नोडल बनाए जाएंगे जो सुबह-शाम उपस्थिति देखेंगे और परिधान पर नजर रखेंगे

कलेक्ट्रेट में अधिकारियों को जींस में देख भड़की थी DM
दरअसल मंगलवार को सावन में कांवड़ियों की सुविधा को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में दो अधिकारी टाइट जींस में पहुंच गए थे। यह देख डीएम उन पर भड़क गईं थी। निर्देश दिया कि अधिकारियों का यह हाल है तो कर्मचारी क्यों नहीं मनमानी करेंगे। गुरुवार से किसी कार्यालय में जींस या टी-शर्ट में कोई कर्मचारी आया तो वह कार्रवाई के दायरे में आएगा। डीएम ने बकायदा इसके लिए नोडल अधिकारी भी बनाने को कहा है। यह नोडल अधिकारी कार्यालय व स्कूलों की जांच में सबसे पहले परिधान, उसके बाद उपस्थिति जांचेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!