Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Jul, 2018 05:28 PM
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव को लेकर जो गठबंधन हुआ है। वह एक दिखावा है, क्योंकि गठबंधन जनता के लिए नहीं, विकास के लिए नहीं यह गठबंधन केवल अपना अस्तित्व बचाने के लिए हुआ...
फर्रुखाबादः केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव को लेकर जो गठबंधन हुआ है। वह एक दिखावा है, क्योंकि गठबंधन जनता के लिए नहीं, विकास के लिए नहीं यह गठबंधन केवल अपना अस्तित्व बचाने के लिए हुआ है। साध्वी ने कहा कि बीजेपी विकास के नाम से जनता के बीच जा रही है, लेकिन विपक्ष अपना अस्तित्व बचाने के लिए जनता के बीच जा रहा है।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी हमारी पार्टी के पदाधिकारियों की नहीं सुनता है। तो ये मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। फिर भी हम उसकी जांच पड़ताल कराएंगे, क्योंकि बहुत से अधिकारियों में पुरानी मानसिकता है। यदि यह सही पाया गया तो उस अधिकारी को ही हटा दिया जाएगा।
गोरखपुर सीट पर मिली हार के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उसकी समीक्षा चल रही है। प्रदेश में 14 फूड पार्क लगाए जा रहे हैं।