BJP पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- किसानों का घोर अपमान कर रही है ये सरकार

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 26 Jun, 2021 08:15 PM

akhilesh yadav furious at bjp said  this government is insulting

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर बुनियादी मुद्दों से भटकाने वाली राजनीति करने का आरोप लगाते हुये कहा कि देश के

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर बुनियादी मुद्दों से भटकाने वाली राजनीति करने का आरोप लगाते हुये कहा कि देश के अन्नदाता किसान का इतना घोर अपमान इससे पहले कभी किसी सरकार में नहीं हुआ। यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा लम्बे समय से चल रहे किसान आंदोलन के प्रति पूर्ण उपेक्षाभाव अपनाए हुए है। झूठे दावों और वादों के साथ भाजपा ने किसानों के साथ धोखा ही किया है। 

 उन्होंने कहा कि किसान कोई बड़ी मांग नहीं कर रहे हैं। उनकी एक मांग है कि उनकी फसल की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य आधारित हो और उसकी अनिवार्यता हो। उनकी दूसरी मांग थी कि जो तीन कृषि कानून जबरन थोपे गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए। भाजपा सरकार अपने संरक्षकों-बड़े व्यापारी घरानों के दबाव में किसानों की मांगों को मानने से इंकार कर रही है। किसानों का कहना है कि भाजपा के कृषि कानूनों से खेती पर उनका स्वामित्व खत्म हो जाएगा, वे अपने खेतों में ही मजदूर हो जाएंगे। किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएगा।       

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार अपने किए वादे भी पूरे नहीं करना चाहती है। किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में भाजपा ने एक कदम नहीं उठाया। किसानों को फसल की लागत का ड्योढ़ा मूल्य देने का वादा भी नहीं निभाया। किसानों को धान का 1888 रुपये और गेहूं की 1975 रुपये प्रति कुंतल एमएसपी मिली नहीं क्योंकि सरकारी क्रय केन्द्रों में खरीद ही नहीं हुई। गन्ना किसानों को न बकाया मिला, नहीं प्राकृतिक आपदाग्रस्त किसानों को मुआवजा बंटा।     

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!