अखिलेश यादव का दावा- वर्ष 2022 में सपा सरकार बनाकर करेगी UP का गेम चेंज

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Feb, 2021 10:39 AM

akhilesh yadav claims up will make game change by

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला सिर्फ उनकी पार्टी कर सकती है जो 2022 में सरकार बनाकर पूरे प्रदेश का गेम चेंज कर देगी। पूर्वांचल की नब्ज टटोलने तीन दिवसीय दौरे पर निकले यादव ने...

मिर्जापुर: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला सिर्फ उनकी पार्टी कर सकती है जो 2022 में सरकार बनाकर पूरे प्रदेश का गेम चेंज कर देगी। पूर्वांचल की नब्ज टटोलने तीन दिवसीय दौरे पर निकले यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा राज में मंहगाई चरम पर है, खेती बर्बाद हो चुकी है और उद्योग लगने की गुंजायश नहीं है। आने वाले समय में गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और अगड़े-पिछड़े सभी की उम्मीदें समाजवादी पार्टी पर टिकी हैं। समाजवादी पार्टी ही भाजपा का मुकाबला कर सकती है। 2022 में अगली समाजवादी सरकार उत्तर प्रदेश का गेमचेंज कर देगी। सपा की सरकार में रोजगार के लिए काम होगा।        

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार के पांचों बजट देख चुकी है। भाजपा ने वादे और संकल्प पत्र में की गयी घोषणाएं भुला दी है। किसानों की आय दुगनी करने की बात करने वाला भाजपा नेतृत्व ऐसा कानून लाया हैं जो किसानों के लिए 'डेथ वारंट' है। खेती पर पूंजी घरानों का कब्जा हो जाएगा।  यादव ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय सम्पत्तियों को बेचने जा रही हैं सरकार घाटे में है तो बड़ी कम्पनियां बेच रही है। खेती में घाटा होगा तो क्या उसे भी उद्योगपतियों के हाथों में सौप देगी। किसान को एमएसपी नहीं मिली है, नहीं आगे मिलेगी भाजपा झूठे आश्वासन दे रही है।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि सरसों खेत में खड़ी है क्या उसकी एमएसपी मिलेगी। डीजल-पेट्रोल की मंहगाई से मुनाफा हो रहा है, वह कहां जा रहा है। सरकार ने लोगों का वर्तमान-भविष्य सब खत्म कर दिया है। गैस सिलेण्डर हजार रूपए में मिल रहा है। भाजपा सरकार ने पूंजी निवेश का सपना दिखाया था, जनता को भी उम्मीदें जगी थी लेकिन सपना सपना रह गया। नोटबंदी और जीएसटी ने उद्योगधंधे, कारोबार सब बंद कर दिया है। बैंकों में ब्याज घटाकर लोगों के साथ खिलवाड़ किया गया है।

यादव ने कहा कि मिर्जापुर में फ्रांस के एक बड़े नेता आए थे। यहां सोलर प्लांट समाजवादी पार्टी की सरकार में लगा था। नोएडा में मेट्रो समाजवादी पार्टी की सरकार में बनी थी। भाजपा सरकार ने क्या विकास किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की बोली उचित नहीं। उन्हें लाल टोपी से चिढ़ है। शायद उन्होंने कभी लाल मिर्च खा ली थी। वैसे इमोशंस का रंग भी लाल है। जिनके दिल काले है वे काली टोपी पहनते है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!