बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन पर अखिलेश यादव ने Tweet कर कुछ यूं जताया दुख

Edited By Anil Kapoor,Updated: 30 Apr, 2020 12:09 PM

akhilesh tweeted something sad on the death of bollywood actor rishi kapoor

समाजवादी पार्टी(SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। यादव ने कहा कि ऋषि कपूर का निधन एक युग का अन्त है। उन्होंने कहा कि....

लखनऊ: समाजवादी पार्टी(SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। यादव ने कहा कि ऋषि कपूर का निधन एक युग का अन्त है। उन्होंने कहा कि उनकी गुलगुनाती यादें हमेशा यूं ही गूंजती रहेंगी। उन्हें सदाबहार अभिनेता के तौर पर याद किया जाएगा।

जानकारी मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह गए। अभिनेता रणधीर कपूर ने भाई ऋषि कपूर के निधन की खबर को कंर्फम करते हुए कहा कि वो हमें छोड़कर चला गया। वहीं अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट किया कि मेरे दोस्त ऋषि कपूर का निधन...वो चला गया, मैं टूट गया हूं। 67 वर्षीय ऋषि कपूर के परिवार में पत्नी नीतू, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं। ऋषि कपूर ने एच एन रिलायंस अस्पताल में आखिरी सांस ली।

तबीयत खराब होने के बाद ऋषि कपूर को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उनको मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  बता दें कि ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था जिसके बाद उन्होंने करीब एक साल तक अमेरिका के न्यूयाॅर्क में रह कर अपना इलाज कराया था। वह ठीक होने के बाद पिछले साल सितंबर में ही भारत लौटे थे। फरवरी 2020 में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें 2 बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!