किसान त्रस्त और मुख्यमंत्री मनोरंजन के लिए फिल्म देखने में व्यस्त: अखिलेश

Edited By Deepika Rajput,Updated: 05 Feb, 2019 09:33 AM

akhilesh tweeted on seeing the movie by cm

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार के मंत्रियों द्वारा ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक’ (Uri-The Surgical Strike) फिल्म देखने पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि प्रदेश में किसान गन्ना भुगतान के लिए आत्मदाह करने पर मजबूर हैं...

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार के मंत्रियों द्वारा ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक’ (Uri-The Surgical Strike) फिल्म देखने पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि प्रदेश में किसान गन्ना भुगतान के लिए आत्मदाह करने पर मजबूर हैं और मुख्यमंत्री जी मनोरंजन के लिए फिल्म देखने में व्यस्त हैं। भाजपा किसानों पर पर लाठीचार्ज करवा रही है। प्रदेश में किसान त्रस्त हैं और संसार के तथाकथित त्यागी लोग विदेशी कोला व पॉपकॉर्न के परमानंद में लीन हैं।

बता दें कि, राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) ने मंत्रियों और विधायकों के साथ फिल्म ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक’ देखी। इस फिल्म को देखने के लिए लोकभवन में दो पंडाल लगाए गए थे। पहले हॉल में राज्यपाल नाईक, मुख्यमंत्री योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन महामंत्री सुनील बंसल उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री गोपाल टंडन, श्रीकांत शर्मा सहित अन्य मंत्री व विधायक बैठे। बीच में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंच गए।

PunjabKesariदूसरे हॉल में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, रमापति शास्त्री, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री सुरेश राणा, राज्यमंत्री मोहसिन रजा सहित दूसरे मंत्रियों व विधायकों ने फिल्म का लुत्फ उठाया। फिल्म देखने के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने फिल्म में जवानों के शौर्य की प्रशंसा की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!