BJP के साथ-साथ कांग्रेस पर भी बरसे अखिलेश यादव, बोले- दोनों ने MP में मचाई भ्रष्टाचार और लूट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Nov, 2023 08:02 AM

akhilesh lashed out at congress along with bjp in madhya pradesh

दमोह/कटनी: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस की नीतियां एक जैसी हैं और दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार और लूट में लिप्त हैं। चुनावी राज्य मध्य प्रदेश...

दमोह/कटनी: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस की नीतियां एक जैसी हैं और दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार और लूट में लिप्त हैं। चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के दमोह और कटनी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि इन पार्टियों की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान हैं जबकि महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही हैं। उनकी नीतियां एक जैसी हैं। दोनों पार्टियों ने मप्र में भ्रष्टाचार और लूट मचा रखी है।''

दोनों पार्टियों ने दलितों और आदिवासियों को दिया धोखा: अखिलेश यादव
यादव ने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों ने दलितों और आदिवासियों को धोखा दिया है। उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि दलित और आदिवासी लोग गरीब रहें और उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण भी नहीं दिया।'' उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस की नीतियां गरीबों, किसानों और युवाओं के हितों के लिए हानिकारक थीं और अब भाजपा भी उसी राह पर है।

सपा किसानों, गरीबों और युवाओं के हित के लिए लड़ेगी: अखिलेश यादव
यादव ने दोनों पार्टियों पर ओबीसी, दलित और आदिवासियों से झूठे वादे करने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया। यादव ने कहा कि उन्होंने युवाओं का भविष्य खराब कर दिया है।'' उन्होंने लोगों से 17 नवंबर को मतदान के दिन दोनों पार्टियों को सबक सिखाने की अपील की। यादव ने कहा कि जिन राज्यों में गरीब, किसान, ओबीसी, दलित, अल्पसंख्यक और आदिवासी एक साथ आ जाएं वहां भाजपा और कांग्रेस का सफाया किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सपा किसानों, गरीबों और युवाओं के हित के लिए लड़ेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!