श्रीराम मंदिर बनने के बाद पत्नी और बच्चों के साथ करूंगा दर्शन: अखिलेश यादव

Edited By Umakant yadav,Updated: 15 Dec, 2020 03:31 PM

after visiting ram temple i will see wife and children akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या में ऐलान किया कि राम मंदिर बनने के बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दर्शन करने आएंगे। अखिलेश ने कहा कि भगवान विष्णु के जितने भी अवतार हैं...

अयोध्या: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या में ऐलान किया कि राम मंदिर बनने के बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दर्शन करने आएंगे। अखिलेश ने कहा कि भगवान विष्णु के जितने भी अवतार हैं उन्हें वह भगवान मानते हैं। जब भगवान राम 14 वर्ष बाद अयोध्या आए थे तो उनके ऊपर पारिजात के फूलों की वर्षा की गई थी इसीलिए उनकी सरकार में सबसे पहले अयोध्या में पारिजात के वृक्ष लगाए गए।

PunjabKesari

सपा अध्यक्ष ने यह जताने की पूरी कोशिश की कि अयोध्या में राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत बन रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में भाजपा के विकास कार्य अपनी सरकार के कार्यकाल को देते हुए भारतीय जनता पार्टी को सीधे तौर पर कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की। अखिलेश ने कहा कि अयोध्या और फैजाबाद में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह सब सपा के कार्यकाल में हुए हैं।

PunjabKesari
पूर्व मुख्यमंत्री ने आजम खान का बचाव करते हुए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने कहा आजम के खिलाफ योगी सरकार ने जबरन गलत मुकदमे दर्ज कराए हैं समाजवादी पार्टी उनके साथ हैं। उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है और आजम खां छूटकर आएंगे पूरी समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!