चुनाव के बाद सभी दल अपना-अपना राग अलापेंगे: राजनाथ

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Apr, 2019 11:13 AM

after the elections all the parties will keep their chorus rajnath

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उप्र में कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जालौन में भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को...

 

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उप्र में कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जालौन में भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिनके मन में मतभेद और गांठें हैं वे गठबंधन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में तमाम दल नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए एकजुट हुए हैं लेकिन चुनाव बाद सभी अपना-अपना राग गाने लगेंगे।

उन्होंने भाजपा को किसानों का हमदर्द बताते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने हमेशा देश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं और उनके दर्द को समझा और किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए।

रायबरेली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज लोकतंत्र की यह बिडम्बना है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विषय में अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, गाली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष प्रधानमंत्री को चोर कहकर उनका अपमान कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!