सैर पर निकली बुजुर्ग महिला पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, पैर पकड़कर खींच ले गए...बुरी तरह नोचा

Edited By Pooja Gill,Updated: 24 Dec, 2024 01:30 PM

a pack of dogs attacked an elderly woman who

Agra News: उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुते लोगों पर हमला कर घायल कर रहे है। एक ताजा मामला आगरा से सामने आया है। यहां पर सुबह-सुबह सैर पर निकली एक बुजुर्ग महिला...

Agra News: उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुते लोगों पर हमला कर घायल कर रहे है। एक ताजा मामला आगरा से सामने आया है। यहां पर सुबह-सुबह सैर पर निकली एक बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला ने काफी बचने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोंच खाया। कुत्ते महिला को पैर से खींचकर ले गए और उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और महिला की जान बचाई। 

'जबड़ों में महिला के पैर को दबाकर उसे खाली प्लॉट में खींच ले गए' 
यह मामला ईदगाह कटघर कॉलोनी का है। यहां पर बुजुर्ग महिला सुबह सैर पर निकली थी। अचानक लगभग सात कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उसे नीचे गिरा दिया। महिला चीखती चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। कुत्तों ने बुजुर्ग महिला को चारों ओर से घर लिया। जबड़ों में महिला के पैर को दबाकर उसे खाली प्लॉट में खींच ले गए। बुजुर्ग महिला ने काफी बचने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोंच खाया।

सीसीटीवी में कैद हुआ मंजर
कुत्तों के इस आतंक का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो वायरल हो रहा है। कुत्तों के हमला करने के दौरान महिला का चीखने चिल्लाने लगी। काफी देर तक कुत्ते के इस शोर और महिला के चीखने की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग पहुंच गए। इन लोगों ने कुत्तों को भगाकर महिला की जान बचाई। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने बताया कि महिला को इंजेक्शन लगवा दिए गए हैं। यहां के रहने वाले सचिन ऑबरोय ने बताया ये वीडियो 15 दिन पुराना है, जो अब वायरल हो रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!