वो बीमार थी फिर भी पति अपनी जिद पर अड़ा रहा...दंपत्ति के बीच विवाद का मामला जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Purnima Singh,Updated: 31 Jan, 2025 06:49 PM

a matter of dispute between a couple will blow your mind

यूपी के आगरा जिले से दंपत्ति के बीच विवाद का हैरान कर करने वाला मामला सामने आया है। पति और पत्नी के बीच महज खाना बाहर से मंगाने को लेकर झगड़ा हो गया। पति ने बाहर से खाना मंगाने के लिए मना कर दिया। जिससे गुस्साई पत्नी अपने मायके चली गई और एक महीने से...

आगरा : यूपी के आगरा जिले से दंपत्ति के बीच विवाद का हैरान कर करने वाला मामला सामने आया है। पति और पत्नी के बीच महज खाना बाहर से मंगाने को लेकर झगड़ा हो गया। पति ने बाहर से खाना मंगाने के लिए मना कर दिया। जिससे गुस्साई पत्नी अपने मायके चली गई और एक महीने से वहीं है।

पीड़ित पत्नी ने बताया कि वह बीमार थी, पति से बाहर से खाना मंगाने के लिए कहा तो झगड़ने लगे। कहने लगे रोज-रोज बाहर से खाना नहीं मंगवा सकता। बात बढ़ने पर गुस्साई पत्नी महीने से मायके में है। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। गुरूवार को काउंसलर्स ने दोनों का समझौता कराया। काउंसलर के समझाने पर पत्नी पति के साथ जाने के लिए तैयार हुई।

काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि दंपत्ति की शादी साल 2024 में हुई थी। पति का आरोप है कि एक दिन बाहर से खाना मंगवाया तो पत्नी रोज-रोज बाहर से खाना मंगवाने लगी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। वहीं पत्नी का इस विवाद को लेकर कहना है कि मेरी तबीयत खराब थी, इसीलिए मंगवाने के लिए कहा था। 

हील सैंडिल दिलाने की बात पर मानी पत्नी
परिवार परामर्श केंद्र में दंपत्ति के बीच विवाद का एक और कारण सामने आया। यह कारण था हाई हील की सैंडिल न पहनने देना। पत्नी मे बताया कि वह हाई हील की शौकीन है और शादी से पहले वही पहनती थी। अब पति पहनने ही नहीं देते। वहीं इस पर पति का कहना था कि एक बार पत्नी ने हील पहनी थी तो पैर में चोट लग गई थी। इसीलिए नहीं पहनने देता। काउंसलर के समझाने पर पति मान गया। उसने पत्नी से हाई हील की सैंडिल दिलाने का वादा किया। 
 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!