68 साल का पति और 60 साल की बीवी लेकिन फिर भी...

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Dec, 2017 12:06 PM

68 year old husband and 60 years old wife but still

नोएडा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां 60 साल की पत्नी ने 68 साल के पति पर आरोप लगाया है कि उसका किसी दूसरी औरत के साथ...

नोएडाः नोएडा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां 60 साल की पत्नी ने 68 साल के पति पर आरोप लगाया है कि उसका किसी दूसरी औरत के साथ संबंध है। पत्नी का यह भी आरोप है कि उसका पति उसे मारता-पीटता है और वह शराब का आदि है।

जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद की मेरठ रोड स्थित एक कॉलोनी का है। जहां की रहने वाली 60 साल की एक महिला अपने पति के दिलफेंक अंदाज से परेशान हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उनके पति को 68 साल की उम्र में दूसरी महिला से प्यार हो गया, जिसके बाद वह उन पर अत्याचार करने लगा। बुजुर्ग पत्‍नी ने आरोप लगाया क‍ि अब उसका पति और दूसरी महिला उसे जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। इतना ही उसका पति उसे पीटता भी है।

पुलिस के मुताबिक, महिला के दो बच्चे हैं और दोनों की शादी भी हो चुकी है। आरोप है क‍ि उसका पति शराब पीने का आदी है, जिस कारण उसकी बहू भी घर छोड़कर चली गई है। महिला ने आराेप लगाया क‍ि उसके पति के करीब 55 साल की एक महिला के संबंध बन गए हैं। इतना ही नहीं दूसरी महिला भी कई बार उसके घर में ही रुकती है। उस महिला के भी बेटे हैं। जब वह इन संबंधों का विरोध करती है तो वे उसकी पिटाई करते हैं। आरोप है कि अब पति और उसकी महिला मित्र उसे जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। सिहानी गेट एसओ विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि शिकायत मिल गई है। अब मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!