Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Jan, 2019 12:11 PM
उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां आगरा से नोएडा की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस पलट गई। इस दौरान पीछे से आ रही कार पलटी बस से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए...
मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां आगरा से नोएडा की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस पलट गई। इस दौरान पीछे से आ रही कार पलटी बस से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
हादसा थाना मांट क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ है। यहां एक स्लीपर बस आगरा से नोएडा की तरफ जा ही थी। रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। तभी पीछे से आ रही वैगनआर कार की बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए।
चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़े चले आए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों में दो दिल्ली और एक कन्नौज के रहने वाले थे। जबकि घायल औरैया, मैनपुरी, इटावा जिलों के रहने वाले हैं।