Edited By Mamta Yadav,Updated: 06 Mar, 2025 05:44 PM

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में व्यक्ति का गुप्तांग काटने वाले मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस इस मामले में 3 आरोपियों ब्रह्मसिंह, मोहिनी और बंगालन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Ghaziabad News, (संजय मित्तल) : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में व्यक्ति का गुप्तांग काटने वाले मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस इस मामले में 3 आरोपियों ब्रह्मसिंह, मोहिनी और बंगालन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

दरअसल, गाजियाबाद के थाना वेव सिटी क्षेत्र में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है थी। 28 फरवरी की रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर 42 वर्षीय संजय यादव का गुप्तांग काट दिया था। परिवार ने किन्नर पारो और उसके साथियों पर आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि संजय यादव किन्नरों का गुरु बनना चाहता था। जिसे लेकर किन्नर गुरु पारो और संजय यादव के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसे लेकर किन्नर पारो ने संजय यादव का गुप्तांग काट दिया।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी उपासना पांडेय ने बताया की संजय यादव ने अपने ही ग्रुप के साथी किन्नर बंगालन को इस काम के लिये 5000 रुपये भी दिये और मेडिकल जांच में संजय यादव एचआईवी पॉजिटव भी मिला है।