Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Apr, 2021 10:33 AM
जिले में गुरुवार को 2324 व्यक्तियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वहीं 12 व्यक्तियों की कोविड-19 से मौत हुई। यह जानकारी देते हुए जिले के पूर्व नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि गुरुवार को कुल 10,960 नमूनों की जांच की...
प्रयागराज: जिले में गुरुवार को 2324 व्यक्तियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वहीं 12 व्यक्तियों की कोविड-19 से मौत हुई। यह जानकारी देते हुए जिले के पूर्व नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि गुरुवार को कुल 10,960 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 2,324 नमूने के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को 546 व्यक्तियों ने घर में पृथक वास पूरा किया और अभी तक 32,497 लोग घर में पृथक वास पूरा कर चुके हैं। डॉ. सहाय ने बताया कि गुरुवार को विभिन्न अस्पतालों से 83 मरीजों को छुट्टी दी गई।