Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 05 Sep, 2020 07:01 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 2182 लोगों का आज ई-चालान किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार शाम यहां यह जानकारी...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 2182 लोगों का आज ई-चालान किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नवीन आरोरा के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर विशेष अभियान के तहत बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।
इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न/न लगाने वाले 1235 , तीन सवारी बैठाने पर 38 लोगों का ,नो-पाकिर्ंग में किए गए चालान 289 और गलत दिशा में चलने वाले 117 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 48 लोगों का जबकि ओवर स्पीड में 157 के चालान किये गये। इसके अलावा अन्य मामलों में 298 चालान किए गये। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर पांच लाख 43 हजार 680 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।