Bulandshahr Road Accident: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कार सवार 2 युवकों की मौत, एक घायल

Edited By Harman Kaur,Updated: 17 Mar, 2024 05:36 PM

2 youths traveling in a car died after being hit by an unknown vehicle

Bulandshahr Road Accident: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर रविवार सुबह एक हादसा हो गया......

Bulandshahr Road Accident: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर रविवार सुबह एक हादसा हो गया। जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कार सवार 2 युवकों की मृत्यु हो गई जबकि एक घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जों में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
PunjabKesari
क्या कहती है पुलिस?
सिकंदराबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ऋषिपाल सिंह ने बताया कि कार सवार युवक नोएडा से फूल बेचकर औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बनकापुर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में संदीप (30) व शिवम (25) की मृत्यु हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निकटवर्ती निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उस अज्ञात वाहन के बारे में पता लगा रही है, जिससे हादसा हुआ है।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें.....
UP Politics: क्या उत्तर प्रदेश में भाजपा के विजय रथ को रोक पाएगा इंडिया गठबंधन?

उत्तर प्रदेश में पिछले 3 विभिन्न चुनावों में अलग-अलग दलों से गठबंधन कर मैदान में उतरने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) एक बार फिर कांग्रेस से गठबंधन कर अपनी चुनावी वैतरणी पार लगाने की उम्मीद कर रही है। समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ तालमेल किया है। इसके तहत सपा उत्तर प्रदेश की 80 में से 62 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। सपा ने भदोही की सीट इंडिया गठबंधन के तहत तृणमूल कांग्रेस को दी है।

ये भी पढ़ें......
'मुसलमानों को ठगने में कांग्रेस नंबर वन पार्टी है', OP राजभर ने कांग्रेस पर जमकर बोला जुबानी हमला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को मुसलमान को ठगने वाली सबसे प्रमुख पार्टी करार दिया है। उन्होंने दावा किया है कि देश पर आधी सदी से भी ज्यादा समय तक शासन करने वाली इस पार्टी की नीतियों के कारण सरकारी नौकरियों में मुसलमानों की भागीदारी एक प्रतिशत भी नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!