mahakumb

गाजियाबाद में अनोखी शादी: बैलगाड़ी से विदा हुई दुल्हन, प्यार और 10 संकल्पों से शादी के बंधन में बंधे दूल्हा-दुल्हन

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Mar, 2025 03:13 PM

unique wedding in ghaziabad bride sent off on a bullock cart

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शादी का एक अनोखा मामला सामनो आया है, जहां पर्यावरण कार्यकर्ता सुरविंदर किसान और प्रिया चौधरी की शादी ने सादगी, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा का एक अनोखा संदेश दिया है। यह शादी सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि...

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शादी का एक अनोखा मामला सामनो आया है, जहां पर्यावरण कार्यकर्ता सुरविंदर किसान और प्रिया चौधरी की शादी ने सादगी, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा का एक अनोखा संदेश दिया है। यह शादी सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि समाज में बदलाव का एक उदाहरण बन गई है। जहां आजकल शादियों में दिखावे और फिजूलखर्ची का चलन बढ़ रहा है, वहीं इस जोड़े ने अपनी शादी में एक नई मिसाल कायम की है।

दहेज में मिले 11000 पौधे और फिजूलखर्ची से परहेज
मिली जानकारी के मुताबिक, इस शादी में सबसे खास बात यह रही कि दूल्हे सुरविंदर और दुल्हन प्रिया ने 11000 पौधों को दहेज के रूप में लिया। इस जोड़े ने प्लास्टिक और आतिशबाजी का बहिष्कार भी किया, ताकि पर्यावरण की रक्षा हो सके। साथ ही, दुल्हन प्रिया की विदाई फूलों से सजी बैलगाड़ी में हुई, जो कि सादगी और ग्रामीण संस्कृति का प्रतीक थी।

सुरविंदर ने भेजे 10 संकल्प वाले निमंत्रण पत्र
शादी से पहले, दूल्हे सुरविंदर ने मेहमानों को एक विशेष निमंत्रण भेजा था, जिसमें उन्होंने 10 संकल्प बताए थे। ये संकल्प समाज और पर्यावरण के लिए प्रेरणा देने वाले थे। इनमें गौ सेवा, भंडारा आयोजन, सिलाई स्कूल का उद्घाटन, झुग्गी-झोपड़ियों में शिक्षा अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता, 51 डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, गांव गोद लेने की योजना, रक्तदान शिविर, सर्वधर्म आशीर्वाद समारोह और शादी में फिजूलखर्ची से बचाव जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल थे।

हनीमून पर नहीं, वृद्धों के लिए भारत दर्शन तीर्थ यात्रा
शादी के बाद, इस जोड़े ने हनीमून पर जाने की बजाय वृद्धों के लिए भारत दर्शन तीर्थ यात्रा कराने का फैसला किया। इसके अलावा, मेहमानों को भी उपहार में पौधे दिए गए, ताकि वे पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और इस बदलाव का हिस्सा बनें।

बैलगाड़ी से विदाई: एक सशक्त संदेश
शादी का सबसे आकर्षक और सशक्त पल था दुल्हन प्रिया की विदाई, जो महंगी कार की बजाय फूलों से सजी बैलगाड़ी में हुई। सुरविंदर ने कहा कि दहेज और महंगी शादियों के चलते कई सामाजिक कुरीतियां बढ़ रही हैं। मैं चाहता हूं कि बैलगाड़ी से विदाई देकर हम ऐसे समाजिक कुरीतियों को खत्म करने का संदेश दें।

समाज से मिली सराहना
इस शादी में कई प्रमुख लोग शामिल हुए, जैसे किसान नेता वी.एम. सिंह, कांग्रेस नेत्री डॉली शर्मा, पूर्व मेयर आशु वर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता ऋचा सूद। वी.एम. सिंह ने कहा कि यह शादी सिर्फ दो लोगों के मिलन का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने की प्रेरणा है। हमें इससे सीखना चाहिए। वहीं, कांग्रेस नेत्री डॉली शर्मा ने इसे प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस शादी ने यह साबित कर दिया कि सामाजिक कुरीतियों को दूर कर भी एक यादगार और प्रेरणादायक शादी की जा सकती है।

सोशल मीडिया पर भी हो रही तारीफ
इस शादी की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। लोग इसे एक बदलाव की शुरुआत मान रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इस तरह के आयोजनों की संख्या बढ़े, तो समाज में कई कुरीतियां मिटाई जा सकती हैं। यह शादी इस बात का उदाहरण है कि शादी सिर्फ धूमधाम का मौका नहीं, बल्कि एक सशक्त संदेश देने का भी अवसर हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!