mahakumb

दूल्हे के दोस्त ने किया ऐसा कांड...दुल्हन की सहेली ने जड़ा थप्पड़, बिन शादी लौटी बारात

Edited By Purnima Singh,Updated: 26 Feb, 2025 07:48 PM

the groom s friend did such a thing the bride s friend slapped her

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के दोस्त और दुल्हन की सहेली के बीच विवाद के चलते शादी ही टूट गई। लड़की पक्ष ने वर पक्ष की काफी मान मनव्वल की लेकिन बारात बैरंग ही वापस लौट गई।

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के दोस्त और दुल्हन की सहेली के बीच विवाद के चलते शादी ही टूट गई। लड़की पक्ष ने वर पक्ष की काफी मान मनव्वल की लेकिन बारात बैरंग ही वापस लौट गई। 

तफ्सील से जानें पूरा मामला 
गौरतलब है कि 24 फरवरी को थाना मईल क्षेत्र के एक गांव के युवक की बारात लार बाईपास स्थित मैरिज हाल पहुंची थी। यहां पहले द्वारपूजा की रस्म पूरे विधि-विधान से निभाई गई। जिसके बाद दूल्हा शादी की बाकी रस्मों को निभाने के लिए मंडप पर पहुंचा। मंडप पर दूल्हे के करीबी मित्र भी मौजूद थे। यहां विवाह की रस्म शुरू ही हो रही थी कि मस्ती मजाक में दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन की सहेली के गाल पर किरकिरी लगा दी। दुल्हन की सहेली ने जब इसका विरोध किया तो दूल्हे का दोस्त उससे उलझ गया। इससे दुल्हन की सहेली इतना भड़की कि उसने युवक को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने यह भी बताया कि दोनों में मारपीट और झगड़ा भी शुरू हो गया था। जिसपर लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।  

लड़का बिन शादी किए बारात लेकर वापस लौटा 
यह सब देख दूल्हा नाराज होकर शादी के मंडप से उठकर चल दिया। लड़की वालों ने दूल्हे को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन लड़का पक्ष नहीं माना। लड़का बिन शादी किए बारात लेकर उसी रात वापस लौट गया। दूसरी तरफ लड़की पक्ष काफी परेशान रहा और दुल्हन पूरी रात बैठी रही कि उसकी शादी होगी और उसकी विदाई होगी। इस घटना की जानकारी जैसे ही लार थानाध्यक्ष उमेश बाजपेयी को हुई। उन्होंने उन्होंने लड़के पक्ष व लड़की पक्ष को बुलाकर घण्टो पंचायत की। मामला सुलझने पर अगले दिन दोपहर में लार के कुन्डौली स्थित एक मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई। फिर दुल्हन की विदाई हुई।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!