mahakumb

शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म, पति बोला- 'बच्चा मेरा नहीं... 4 महीने पहले ही तय हुई थी शादी'

Edited By Mamta Yadav,Updated: 03 Mar, 2025 04:19 PM

the bride gave birth to a child on the second day of the wedding

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी की खुशियां उस वक्त गम में तबदील हो गई, जब शादी के 2 दिन बाद नई नवेली दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल में डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। वहीं, बच्चे के जन्म...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी की खुशियां उस वक्त गम में तबदील हो गई, जब शादी के 2 दिन बाद नई नवेली दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल में डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। वहीं, बच्चे के जन्म के बाद दुल्हे ने साफ-साफ कह दिया कि यह बच्चा उसका नहीं है और साथ ही उसने दुल्हन को अपनाने से भी मना कर दिया है। दूल्हे ने कहा- यह मेरा बच्चा नहीं है। मेरी 4 महीने पहले ही शादी तय हुई थी। वहीं, दुल्हन के मायके वालों का कहना है कि शादी से पहले दोनों का मिलना-जुलना था। विवाद के चलते गांव में पंचायत हुई, जिसके बाद दुल्हन बच्चे को लेकर मायके चली गई।

सुहागरात की रात दुल्हन को पेट में उठा दर्द
दरअसल, पूरा मामला करछना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक शख्स की शादी 24 फ़रवरी को हुई थी। 25 फ़रवरी को वह अपनी दुल्हन को विदा करवाकर घर लेकर पहुंचा। सुहागरात की रात दुल्हन को पेट में दर्द उठा। पहले तो दुल्हन ने नजरअंदाज किया फिर जब सहन नहीं हुआ तो ससुराल वालों को बताया। उसके बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी करछना पहुंचे। जब जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसके पेट में 9 महीने का गर्भ है और किसी भी समय बच्चे का जन्म हो सकता है। इसके बाद दूल्हा और उसके परिवार के होश उड़ गए। थोड़े ही देर बाद दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दिया।

दुल्हन को बच्चे संग भेजा मायके
शादी के दूसरे ही दिन पत्नी के मां बनने पर दूल्हे का माथा घुम गया और उसने अपने ससुराल वालों को फोनकर बुलाया और फिर बच्चे और पत्नी को उनके संग मायके भेज दिया। अब यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि किसी भी पक्ष की तरफ से इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।

शादी से पहले दूल्हा बेटी से मिलता था
लड़की के पिता ने बताया कि बेटी की शादी मई, 2024 में तय कर दी थी। तब से लड़का और लड़की आपस में मिल रहे थे। हालांकि, दूल्हे ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए जांच कराने की चुनौती दी है। उसने कहा कि मैं अब लड़की को नहीं अपनाऊंगा। मेरी शादी 4 महीने पहले अक्टूबर महीने में तय हुई थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!