झारखंड विस चुनावः भाजपा ने 81 में से 52 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

Edited By Ajay kumar,Updated: 10 Nov, 2019 05:52 PM

jharkhand assembly election

झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों पर पांच चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। 30 नवंबर को पहले चरण के मतदान होंगे। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 52 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

रांचीः झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों पर पांच चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। 30 नवंबर को पहले चरण के मतदान होंगे। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 52 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा ने इस दौरान 13 युवाओं को चुनाव लड़ने का मौका दिया और पांच महिलाएं भी पार्टी की सूची में शामिल हैं। 10 मौजूदा विधायकों का टिकट कट गया है वहीं 30 मौजूदा विधायकों को टिकट मिला है। पूर्वी जमशेदपुर से राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव लड़ेंगे। वहीं राज्य की राजधानी रांची से सीपी सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राम जन्म भूमि पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया फैसला है। समाज के सभी वर्गों ने इसका स्वागत किया और सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाने के लिए मैं 130 करोड़ जनता को धन्यवाद देता हूं।

PunjabKesari
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुत से विषय जो लंबे समय से रुके हुए थे चाहे वो अनुच्छेद 370 हो, जीएसटी हो, ट्रिपल तलाक हो, उनको निर्णायक मोड़ पर ले जाने का काम हुआ है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि झारखंड में बहुत ही सकारात्मक सहयोग का वातावरण देखने को मिलता है। समाज के सभी वर्गों का समर्थन रघुवर दास जी को मिल रहा है।

नड्डा ने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा की सरकार के कारण चेंज देखने को मिला है, इसलिए लोगों का समर्थन उभर के आया है। झारखंड में रघुवर दास जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार रोका गया है। इसी के कारण प्रदेश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में रघुवर दास जी के नेतृत्व में और मोदी जी के राष्ट्रीय नेतृत्व में सभी सरकारी योजनाओं के माध्यम से झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदली है। इस कारण झारखंड में हम बहुत अच्छे से सरकार बनाएंगे ऐसा हमारा विश्वास है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!