रांची: RIMS में फ्री किडनी ट्रांसप्लांट शुरु, अब लालू का भी हो सकेगा इलाज

Edited By Diksha kanojia,Updated: 20 May, 2020 04:44 PM

ranchi free kidney transplant started in rims now lalu will also be treated

झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में अब किडनी ट्रांसप्लांट संभव है। वहीं मरीजों को अब इलाज के लिए दूसरों में राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में फ्री में ही कि़डनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में अब किडनी ट्रांसप्लांट संभव है। वहीं मरीजों को अब इलाज के लिए दूसरों में राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में फ्री में ही कि़डनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा। ऐसे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी रिम्स में इलाजरत हैं तो उनका किडनी का इलाज भी अब यहीं संभव हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, लालू यादव को लेकर डॉक्टर प्रज्ञा का कहना है कि उन्हें प्रबंधन के द्वारा जो निर्देश मिलेगा वह वैसा ही करेंगी। उनका कहना है कि अक्सर मधुमेह रोगी को किडनी की समस्या होती है। साथ ही यूरिन की उनको भी समस्या होती है लेकिन इन सभी समस्याओं के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह ने कहा कि रिम्स किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पूरी तरह तैयार है। एक सप्ताह के अंदर डोनर मिलने पर फ्री में ट्रांसप्लांट किया जा सकेगा।

सिंह ने कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद नियमित रूप से नेफ्रोलॉजी की ओपीडी सेवा भी शुरू की जाएगी। इसी के साथ उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जैसे ही कोई डोनर मिलेगा वैसे ही किडनी ट्रांसप्लांट शुरू कर दिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!