सर्द रात में रांची की सड़कों पर निकले CM हेमंत सोरेन, गरीबों के बीच बांटे कंबल

Edited By prachi,Updated: 12 Jan, 2020 11:10 AM

hemant soren distributed blankets among the poor

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार रात राजधानी रांची में गरीबों के बीच कंबल बांटे। इस दौरान रांची के डीसी भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। भारी सर्दी में कंबल पाकर गरीब लोग बहुत खुश नजर आए। मुख्यमंत्री ने शहीद चौक, काली मंदिर, रांची स्टेशन,...

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार रात राजधानी रांची में गरीबों के बीच कंबल बांटे। इस दौरान रांची के डीसी भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। भारी सर्दी में कंबल पाकर गरीब लोग बहुत खुश नजर आए।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने शहीद चौक, काली मंदिर, रांची स्टेशन, खादगढ़ा बस स्टैंड आदि अनेक स्थलों पर कंबल के साथ-साथ स्वेटर, ऊनी टोपी और जैकेट का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित रैन-बसेरा का निरीक्षण भी किया।
PunjabKesari
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के कुछ इलाकों में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को जाकर देखा। कंबल वितरण गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा किया गया एक छोटा सा प्रयास है। हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को शत प्रतिशत पहुंचे, यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!