27 नवम्बर को लखनऊ में होगा स्मार्ट सिटी प्रपोजल का प्रर्दशन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 12:56 PM

smart city proposition presence in lucknow on november 27

स्मार्ट सिटी के चौथे चरण की दौड़ आगे बढ़ रही है। 27 नवम्बर को लखनऊ में सहारनपुर स्मार्ट सिटी का प्रपोजल पेश किया जाएगा। 2 दिन पूर्व दिल्ली में केन्द्रीय...

लखनऊ: स्मार्ट सिटी के चौथे चरण की दौड़ आगे बढ़ रही है। 27 नवम्बर को लखनऊ में सहारनपुर स्मार्ट सिटी का प्रपोजल पेश किया जाएगा। 2 दिन पूर्व दिल्ली में केन्द्रीय स्मार्ट सिटी कमेटी के समक्ष प्रपोजल पेश किया गया जहां मामूली सुधार की सलाह के बाद प्रैजैंटेशन में प्रदर्शन संतोषजनक रहा। इसके बाद सहारनपुर के स्मार्ट सिटी घोषित होने की संभावना भी बढ़ी है।

चौथे चरण में यू.पी. के 7 शहरों का प्रोजैक्ट फाइनल होना है। सहारनपुर भी स्मार्ट सिटी की दौड़ में निरंतर बना हुआ है। पूर्व के प्रपोजल में कुछ बदलाव किए गए हैं। नगर आयुक्त गौरव वर्मा ने बताया कि सहारनपुर स्मार्ट सिटी के प्रपोजल में अब कोई संशोधन नहीं किया जाएगा। कमेटी ने प्रपोजल को बेहतर माना है। प्रोजैक्ट में विकास से जुड़ी योजनाओं को गु्रप में बांटा जाएगा।

तैयार प्रोजैक्ट को फाइनल प्रैजैंटेशन के लिए अंतिम रूप दे दिया गया है। फाइनल प्रैजैंटेशन व प्रोसीडिंग लखनऊ में 27 नवम्बर को होने की संभावना है। 30 नवम्बर से पूर्व प्रोजैक्ट केन्द्र को प्रेषित प्रदेश स्मार्ट सिटी कमेटी के द्वारा प्रेषित किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!