पुलिस ने जलती चिता से उठवाया महिला का अधजला शव, जानें क्यों?

Edited By ,Updated: 11 May, 2017 11:19 AM

police recover the dead body of a woman who was burnt alive why not

जौनपुर के बहारगांव गांव में पुलिस ने एक महिला के अधजले शव को उसकी जलती चिता से उठा लिया....

जौनपुरः जौनपुर के बहारगांव गांव में पुलिस ने एक महिला के अधजले शव को उसकी जलती चिता से उठा लिया। दरअसल मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि उसके पति ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी है। इसलिए वह उसका सुनसान जगह पर अंतिम संस्कार कर रहा था। अब तक जांच में सामने आया वह अपनी पत्नी को काफी मारता पीटता था, वहीं बच्चों ने भी पिता पर गंभीर आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पति और ससुर ने मिल कर की बेटी की हत्या 
जानकारी के अनुसार मृत महिला का नाम संगीता बिंद (26 वर्ष) था। वह 3 बच्चों की मां थी। बीती रात महिला का पति नन्हेलाल घर के समीप सूनसान स्थान (मरघट) पर उसका अंतिम संस्कार कर रहा था तभी किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना लड़की के पिता, राम लखन को फोन करके दे दी। जानकारी होने पर राम लखन ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दिया। हरकत में आई पुलिस ने आधी जली हुई लाश को पानी डालकर बुझवाकर कब्जे में लिया। साथ ही आरोपी पति को दाह संस्कार स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। लड़की के पिता ने नन्हेलाल और संगीता के ससुर राजाराम पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पापा मम्मी को हमेशा मारते थे 
पुलिस ने इस मामले में बच्चों का बयान दर्ज किया है। बच्चों का कहना है कि उसके पिता हमशा मां को मारते-पीटते थे। वहीं मृतका के पिता राम लखन ने बताया कि उन्होंने बड़े धूमधाम से बेटी की शादी की थी। कुछ दिन तक सब ठीक रहा। उसके बाद नन्हेलाल ने छोटी-छोटी बात पर बेटी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले भी उसने मारपीट की थी, इसकी जानकारी बेटी ने फोन पर दी थी।

वहीं इस मामले में चौकी इंचार्ज गिरजा शंकर यादव का कहना है कि अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा यह हत्या है आत्महत्या। फिलहाल हत्या का मुकदमा दर्ज करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!