Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 01:43 PM
यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का सोमवार को प्रदेश में हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन की खुशी में बागपत में 62 किलो का केक काटा गया। इसी दौरान केक की जमकर...
बागपतः यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का सोमवार को प्रदेश में हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन की खुशी में बागपत में 62 किलो का केक काटा गया। इसी दौरान केक की जमकर लूट हुई। बता दें कि नगर के पथिक लान में मायावती का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस मौके पर बीएसपी के तमाम नेतागण मौजूद थे।
वहीं भाषणों के बाद जन्मदिन का केक काटा गया और केक कटते ही वहां का माहौल बदल गया। कार्यकर्ता केक पर टूट पड़े और देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई।कई कार्यकर्ता केक के लिए आपस में भिड़ गए।
वीबीएफ के सुरक्षाकर्मी भी स्थिती को संभालने में जुटे, लेकिन तब तक सारा नजारा बदल चुका था। केक जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसको मौका मिला उसने केक लूटकर खाया और वहां से चम्पत हो गया। स्थिति सामान्य होने के बाद बीएसपी नेतागण इसे सामान्य घटना बताने की कोशिश करते नजर आए।