खैर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 11 Jan, 2017 02:27 PM

khair assembly constituency up election 2017

अलीगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 71 है खैर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या...

खैर विधानसभा संख्या-71
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

अलीगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 71 है खैर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 24 हजार 37 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 79 हजार 787 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 44 हजार 250 है। इस विधानसभा सीट पर बीएसपी और आरएलडी के बीच मुख्य लड़ाई रहती है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार रालोद के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार बीएसपी के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार भी सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस पार्टी के नुमाइंदे पर मेहरबान होगी।
               PunjabKesari
खैर विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में आरएलडी के भगवती प्रसाद ने बीएसपी के राजरानी को हराया था। बीजेपी के अनूप तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के गुरविंदर सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा चुनावों में आरएलडी के सत्यपाल सिंह ने बीएसपी के प्रमोद गौर को हराया था। बीजेपी की मीना कुमारी तीसरे स्थान पर रही थी। जबकि समाजवादी पार्टी के जगवीर सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा यानि साल 2002 के चुनावों में इस सीट पर बीएसपी के प्रमोद गौर ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आरएलडी के सत्यपाल सिंह को हराया था। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के नागेंद्र रहे थे। कांग्रेस के गंगाराम चौथे स्थान पर रहे थे।
                PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
        

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!