यमुना नदी मेें हुआ भयानक हादसा: 2 मासूमों सहित 3 की दर्दनाक मौत, कई लापता

Edited By ,Updated: 24 Apr, 2017 07:58 AM

horrific incident of yamuna river  painful death of 3  many missing

इलाहाबाद में यमुना नदी में शाम एक नाव पलटने से 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई।

इलाहाबाद: इलाहाबाद में यमुना नदी में शाम एक नाव पलटने से 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। इस नाव में एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे और तूफान के प्रभाव की वजह से यह घटना हुई।

शहर के धूमनगंज क्षेत्र के नदी तट से नाव चली थी और जिले के ट्रांस-यमुना क्षेत्र के घोरपुर पुलिस स्टेशन के अंदर आने वाले क्षेत्र में यह पलट गई। ट्रांस यमुना, इलाहाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने नाव चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है क्योंकि अतिरिक्त कमाई के चक्कर में वह नाव की क्षमता से ज्यादा भार लेकर जा रहा था।

एएसपी ने बताया कि नाव में बहुत ज्यादा लोग सवार थे और मोटरसाइकिल जैसे भारी सामान भी नाव में रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि नाव भंवर में फंस जाने के कारण पलट गई।

CM योगी ने व्यक्त किया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद में घूरपुर इलाके में यमुना नदी में हुई नाव दुर्घटना में कुछ व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। योगी ने इस दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!