Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Dec, 2017 09:35 AM
अमेठी में जमीनी विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में 8 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है...
अमेठी: अमेठी में शनिवार को जमीनी विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में 8 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला कोतवाली के महसो गांव का है, जहां के निवासी नन्हें यादव और राजू यादव का काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। शनिवार को विवादित भूमि पर नन्हें जबरन दीवार बना रहे थे। राजू पक्ष के लोगों ने आपत्ति की तो दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों से जमकर मारपीट हुई, जिसके चलते घटना में 8 लोग घायल हो गए।
थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।