Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 12:37 PM
उत्तर प्रदेश के बहराइच में रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह शराब पिलाकर उससे देह व्यापार करने...
बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह शराब पिलाकर उससे देह व्यापार करने के लिए प्रताड़ित करता है। ऐसा ना करने पर उसके पति ने उसकी पिटाई कर बेहोश हालत में बाहर फेंक दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसने अपने पति से 2006 में लवमैरिज की थी। तभी से हम दोनों साथ में रह रहे थे। बीती रात को पति ने उसे जबरन शराब पिलाकर देह व्यापार करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर पति ने गुस्से में लाठी से उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद वाहन में बिठाकर कुट्टी बाजार के निकट सड़क किनारे फेंक दिया।
वहीं रानीपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला का कहना है कि कुट्टी बाजार के निकट महिला के बदहोश हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों में पति-पत्नी का विवाद चल रहा है। एसओ ने कहा कि महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।