Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Oct, 2017 12:04 PM
जहां एक तरफ सभी दीपावली के त्योहार को हर्षोल्लास से मना रहे थे। वहीं राजधानी में एक बड़ा हादसा हो गया। दिवाली की रात एक मकान पर आतिशबाजी गिरने से एक युवक की जलकर मौत हो गई ...
लखनऊः जहां एक तरफ सभी दीपावली के त्यौहार को हर्षोल्लास से मना रहे थे। वहीं राजधानी में एक बड़ा हादसा हो गया। दिवाली की रात एक मकान पर आतिशबाजी गिरने से एक युवक की जलकर मौत हो गई है।
विभूतिखंड के दरोगा विनय सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 9.30 बजे कहीं से जलता हुआ राकेट महेश की मकान पर आ गिरा। प्लास्टिक के सामानों की वजह से आग ने तुरंत ही विकराल रूप ले लिया।
जिसकी वजह से अंदर सो रहे युवक महेश को बचने तक का मौका नहीं मिला। महेश यहां अल्ताफ की नर्सरी में कम करता था। वह नर्सरी के अंदर ही वह एक कमरे में रहता था।