Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Mar, 2018 06:14 PM
उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला उन्नाव जिले का...
उन्नावः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला उन्नाव जिले का है। जहां चंद पैसों के लालच में चाचा ने अपने भतीजे को मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के मुताबिक मामला बारा सगवर थाना के मल्लिपुर गांव का है। यहां एक कलयुगी चाचा द्वारा संपत्ति और बदले की भावना के लालच में पहले अपने साढ़े 3 साल के भतीजे का अपहरण करके उसकी हत्या कर कर दी और शव को घर में दफना दिया। वहीं मासूम के गायब होने के बाद उसके पिता ने थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई।15 दिन से लापता बेटे को तलाश रहे परिजनों की मजबूरी का भी उसने फायदा उठाने की कोशिश की। उसने फोन से 50 हजार की फिरौती मांगी।
बच्चे के पिता के लगातार पुलिस के संपर्क में होने से पुलिस ने सर्विलास के द्वारा आरोपी को ट्रैस किया और अभियुक्त को उसी के घर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने घटना का सच कबूल लिया। खास बात यह है कि जिस कमरे में हत्यारा चाचा सोता था उसी कमरे में मासूम यश की हत्या कर उसके शव को वहीं कमरे में दफन कर रखा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच में बहुत पुराना मन मुटाव था। ये लोग संयुक्त परिवार के रूप में एक घर में रहते थे। तो घर के एक कमरे की छत गिर जानें के कारण आरोपी की दो बहनो की मृत्यु हो गई थी। ये मन मुटाव बहुत पहले से चला आ रहा था। जिसके कारण इन दोनों परिवारों में आपस में बातचीत भी नहीं होती थी ये एक मुख्य कारण था इस कारण हत्या हुई। साथ ही आरोपी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके चलते उसने पैसों के लिए भी मासूम की हत्या कर दी।