मुंबई ब्लास्ट के मास्टरमाइंड की रिहाई पर मना जश्न, यूपी में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 03:28 PM

26 नवंबर 2011 की रात शायद ही देश के किसी इंसान के जहन से निकल सके, जहां मुंबई के पांच सितारा होटल ताज में सैंकड़ों लोग आंतकवादियों की..

लखीमपुरः 26 नवंबर 2011 की रात शायद ही देश के किसी इंसान के जहन से निकल सके, जहां मुंबई के पांच सितारा होटल ताज में सैंकड़ों लोग आंतकवादियों की जिहाद्दत का निशाना बने थे। इसी मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद पाकिस्तान में अब आजाद है। उसी आंतकवादी की रिहाई पर यूपी के लखीमपुरी में हाफिज सईद के जिंदाबाद के नारे लगाकर जश्न मनाया गया।

लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे 
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में शुक्रवार की सुबह हाफिज सईद की रिहाई का जश्न मनाया गया। लखीमपुर के शिवपुरी इलाके में स्थित बेगम बाग कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने कथित रूप से हाफिज सईद की रिहाई का जश्न मनाया, इसके लिए इन लोगों ने बाकायदा अपने घरों को हरे झंडे सजाया। इन लोगों ने हाफिज सईद के समर्थन में जमकर हाफिज सईद जिंदाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

डीएम ने तुरंत कार्रवाई के दिए आदेश 
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर के डीएम आकाशदीप तुरंत कॉलोनी में पुलिस बल रवाना कर दिया। डीएम ने कहा कि इस घटना के सामने आने के बाद राइट विंग के काफी लोग इलाके में इकट्ठा होना शुरू हो गए, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई, हमने घटना की जानकारी के बाद जांच के आदेश दे दिए हैं, साथ ही शहर में शांति व्यवस्था कायम है।

हाफिज की आजादी का मनाया जा रहा जश्न 
यही नहीं, गुरुवार रात को जहां हाफिज अपनी आजादी का जश्न मना रहा था, वहीं पाकिस्तान सरकार के अधिकारी उसे 'साहिब जी' कहकर संबोधित कर रहे थे। बता दें कि हाफिज सईद की रिहाई मुंबई हमले की बरसी से ठीक 48 घंटे पहले हुई है। आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान की कोर्ट ने बरी कर दिया, जिसके बाद उसकी रिहाई का जश्न ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी मनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!