उत्तम प्रदेश की जगह पुत्तर प्रदेश बना दिया:शिवराज सिंह

Edited By ,Updated: 14 Feb, 2017 12:02 AM

best place in the state has a son pradesh minister

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  मैं उत्तर प्रदेश में आया  हूं लेकिन खाली हाथ नही आया हूं।

कानपुर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  मैं उत्तर प्रदेश में आया  हूं लेकिन खाली हाथ नही आया हूं। मैं उत्तर प्रदेश की जनता के लिए शुभकामना लेकर आया हूं। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश की जगह पुत्तर प्रदेश बना दिया है। सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा सरकार में गुंडे ही नेता हो गए हैं। आजम खान का नाम लेने से नहाने का प्रबंध करना पड़ता है।

सपा और कॉंग्रेस मोदी जी के काम से घबरा गए है। शिवराज सिहं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि किसानों को बिना बयाज के कर्जा दिया। उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार आएगी तो जीरो परसेंट के बयाज पे कर्ज दिया जाएगा। सपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होनें कहा कि सैफई में एयरपोर्ट में सिर्फ हीरो हीरोइन आती हैं जब सैफई महोत्सव आता है। एक तरफ कानपुर का एयरपोर्ट है एक तरफ सैफई का एयर पोर्ट है आप खुद निर्णय कर लीजिए। यह उनके लिए ही बनवाया गया है।

सैफई महोत्सव के समय एक परिवार को लिए इसका फायदा होता है। पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वह भारत माता का लाल हुआ जिसने गरीब लोगों को गैस चूल्हा दिया ताकि उनको परेशानी ना हो। शहीद का सम्मान यंहा नही होता है। मध्य प्रदेश में अगर कोई फौजी शहीद होता है तो मुख्यमंत्री खुद जाता है। यहां तो गुंडों का राज है। अगर सरकार चाह ले तो गुंडा प्रदेश में रह नही पाएगा। हमने मुख्यमंत्री बनते ही सारे गुंडों को जेल भेज दिया।

मध्यप्रदेश में सिमी के लोग जेल से भागे थे उन्हें मालूम नही था कि यहां बीजेपी की सरकार है धड़ा धड़ फैसला लिया गया। सब मारे गए आज जेल में कैदी भागने के बजाए बैरक की चाभी जेलर को दे देते है कि हम यहीं सुरक्षित हैं। गरीब बच्चों को स्कॉलर शिप दी जाएगी उसमे कोई जाती समाज का भेद भाव नही होगा। मध्य प्रदेश में गरीब की फीस उनका मामा शिवराज सिंह चौहान भरेगा। मध्य प्रदेश में बेटी लखपति होती है यहां भी सरकार बनाइये यहां भी बेटी लखपति होगी।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!