दुल्हन की तरह सजी अयोध्या में आज त्रेता युग की याद होगी ताजा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 02:16 PM

ayodhya adorned as bride

दुल्हन की तरह सजी अयोध्या में आज त्रेता युग में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की वन से वापसी की याद ताजी हो जाएगी। योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन और शाम होते ही सरयू नदी के राम की पैड़ी में एक लाख 71 हजार दियों के जलते ही भगवान राम की...

अयोध्या: दुल्हन की तरह सजी अयोध्या में आज त्रेता युग में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की वन से वापसी की याद ताजी हो जाएगी। बता दें कि शाम होते ही सरयू नदी के राम की पैड़ी में एक लाख 71 हजार दीयों के जलते ही भगवान राम की वन से वापसी का अहसास होगा।

51 हजार दीपों से सरयू नदी की होगी आरती
दरअसल दीपक जलने से पहले योगी 51 हजार दीपों से सरयू नदी की आरती करेंगे। इसके लिए वैदिक विद्वानों की टोली बुलाई गई है। इस अवसर पर राज्यपाल रामनाईक भी मौजूद रहेंगे।

त्रेता युग का होगा एहसास
मान्यताओं के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की वन से वापसी के समय अयोध्यावासियों ने राम, लक्ष्मण और सीता जी का स्वागत दीपक जलाकर किया था। उसी समय से दीपावली मनाने की परम्परा शुरु हो गई। इतनी संख्या में दीपक जलाकर उसी याद को ताजा करने की कोशिश की जा रही है। इससे एक साथ इतने दीपक जलने का विश्व रिकार्ड तो बनेगा ही, साथ ही अयोध्या त्रेता युग का भी एहसास होगा।

श्रीराम से जुड़ी घटनाओं का होगा सजीव चित्रण
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटना त्रेता युग में हुई थीं। सीएम योगी की पहल पर अयोध्या में उन घटनाओं का एक बार फिर सजीव चित्रण किया गया है। अयोध्या के मंदिरों की खूबसूरती बिजली के चमचमाते झालरों से और बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। दीपावली को खास बनाने की तैयारी में लगी योगी सरकार दीप जलाने के लिए विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेगी। इसमें अवध विश्वविद्यालय और कुछ अन्य विद्यालयों के छात्र तथा स्वयंसेवी संस्थाएं मदद करेंगी।

श्रीराम की झांकियां जाएगी रामकथा पार्क
दीप जलने से पहले जिस जगह पर दीप जलाए जाएंगे वहां की हवाओं का रुख मोड़ने का भी प्रबंध किया जाएगा। इस आयोजन में राज्यपाल रामनाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। साकेत महाविद्यालय से करीब 11 चौकियों पर राम से संबंधित झांकियां रामकथा पार्क जाएगी। इस बीच कार्यक्रमों के मद्देनजर और लोगों की मौजूदगी की वजह से अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा के पुख्ता किए इंतजाम
पुलिस की मदद के लिए 15 अपर पुलिस अधीक्षक, 45 उपपुलिस अधीक्षक, 20 पुलिस निरीक्षक, 220 उपनिरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक महिला, 80 मुख्य आरक्षी महिला, 200 महिला सिपाही, 25 उपनिरीक्षक ट्रैफिक, 25 हेड कांस्टेबल ट्राफिक, 60 कांस्टेबल ट्राफिक, 10 कंपनी पीएसी, एक कंपनी पीएसी बाढ़ और 2 कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!