अखिलेश यादव ने सांसद बेनी प्रसाद वर्मा के घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई,पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Feb, 2018 05:36 PM

समाजवादी पार्टी इन दिनों 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जोरों से लगी हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार संगठन को मजबूती देने में लगे हुए हैं। इस बीच आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद...

लखनऊः समाजवादी पार्टी इन दिनों 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जोरों से लगी हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार संगठन को मजबूती देने में लगे हुए हैं। इस बीच आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा से उनके घर गोमती नगर मिलने पहुंचे। 
PunjabKesari
अखिलेश ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
बताते चले कि सपा के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा का आज जन्मदिन है। यहां पर उन्होंने बेनी प्रसाद को शॉल ओढ़ा कर उनके जन्मदिन की बधाई दी। अखिलेश ने पहले बेनी प्रसाद को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और इसके बाद उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बेनी प्रसाद वर्मा ने भी अखिलेश यादव को गले लगाया और साथ ही अखिलेश ने बेनी के स्वस्थ रहने की कामना की। 
PunjabKesari
BJP पर जमकर हमला बोला
अखिलेश के साथ इस दौरान सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि भाजपा वालों ने समाजवादी आंदोलन को आंतकवादियों का आंदोलन बताया है। उन्हें इस पर माफी मांगनी चाहिए। समाजवादी हमेशा उन्नति और प्रगति के लिए काम करते हुए आए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार से सवाल करते हुए कहा कि वे बताएं कि उन्होंने आज तक किया क्या है? 
PunjabKesari
BJP देश की सबसे बड़ी जातिवाद फैलाने वाली पार्टी 
अखिलेश ने कहा कि इन लोगों ने इन्वेस्टर्स मीट के नकली फोटो लगाए हैं। 5 साल में ये लोग क्या नया लाए हैं। सिर्फ हमारे एक्सप्रेसवे छोड़ दें। अखिलेश ने सवाल किया कि जनता ने 300 विधायक क्यों दिए हैं। इन लोगों ने जनता, किसान के साथ सिर्फ धोखा किया है। अखिलेश ने कहा कि ये लोग हमें परिवारवाद वाली पार्टी कहते हैं मगर पहले खुद को देखें। ये लोग यूपी का चुनाव भी जातिवाद पर जीते थे। बीजेपी देश की सबसे बड़ी जातिवाद फैलाने वाली पार्टी है।
PunjabKesari
भाजपा वालों ने आज तक कोई काम नहीं किया-बेनी प्रसाद वर्मा 
वहीं बेनी प्रसाद वर्मा ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा वालों ने आज तक कोई काम नहीं किया है। देश की जनता समझदार है, भाजपा के गुण-दोष के आधार पर जनता वोट देगी। उन्होंने कहा कि 2019 में बीजेपी जरूर हारेगी। ये लोग रोजगार नहीं दे रहे, बेरोजगार युवकों से कह रहे पकौड़ा तलों।

अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बने
वहीं नरेश अग्रवाल के पीएम मोदी पर दिए विवादित बयान पर बेनी प्रसाद वर्मा ने चुप्पी साध ली। सपा में विवाद पर बोले कि परिवार का विवाद खत्म हो जाए, ईश्वर करे अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बने।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!